• Breaking News

    अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान इस फिल्म के लिए फिर से आएंगे साथ

    हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे गोसिप-फन में। यहां हम आपके लिए हमेशा सही और अच्छी जानकारी, डेली कुछ ना कुछ मजेदार रोचक और एंटरटेनमेंट से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ लाते रहते हैं।

    बॉलीवुड के महानायक और किंग खान यानी शाहरुख़ ने कई शानदार फिल्मों में साथ काम किया है। ‘मोहब्बतें’, ‘वीर-ज़ारा’, ‘पहेली’, ‘कभी ख़ुशी कभी गम’ और ऐसी ही कई ज़बरदस्त फिल्मों में शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन ने काम किया है, इनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। अब खबर ये है कि शाहरुख़ और अमिताभ एक बार फिर सुजॉय घोष की फिल्म ‘बदला’ के लिए साथ आने वाले हैं।
    हालांकि ‘बदला’ में कहानी थोड़ी अलग है, इस फिल्म में शाहरुख़ एक्टिंग नहीं करेंगे बल्कि वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। सुजॉय घोष ने ये खबर कन्फर्म करते हुए कहा, ‘जब आपकी फिल्म में अमिताभ बच्चन हों तो आप आधी जंग तो ऐसे ही जीत लेते हैं क्योंकि वो हर डायरेक्टर का ड्रीम हैं और मैं उन्हें डायरेक्ट करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। तापसी के साथ मैं पहली बार काम कर रहा हूं और उनके साथ काम करने के लिए मुझे ये परफेक्ट स्टोरी लगी। इस फिल्म के लिए मेरी एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है क्योंकि इस फिल्म को शाहरुख़ खान प्रोड्यूस कर रहे हैं, मुझे काम करने के लिए इससे बेहतर टीम नहीं मिल सकती।’ आपको बता दें कि फिल्म ‘बदला’ एक क्राइम थ्रिलर है और इसमें अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं।

    आप को यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। हमें फॉलो करें ताकि हम आपके लिए ऐसी ही ट्रिक्स और जानकारियां लाते रहे। 

    Image copyright- Google Https://admtech.in

    कोई टिप्पणी नहीं

    Author Details

    Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.